भोपाल, मार्च 22 -- एमपी के अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। 17 जिलों में ओले भी गिरे हैं। लेकिन, अब आंधी-बारिश और ओलों से राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग ने बारिश के बजाय तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। हालांकि महीने के आखिरी सप्ताह में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में फिर बदल सकता है।वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे राज्य के कई हिस्सों में बूंदाबादी या बादल छा सकते हैं। बीते दिनों की बात करें तो पचमढ़ी में 25.6 डिग्री रहा। सिवनी में 28.4 डिग्री रहा। श्योपुर में 29.4, मंडला और खुजराहो में पारा 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।इन जिलों में आंधी-बारिश का दौर मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 4 दिन में इंदौर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, ...