एमपी के इन जिलों में गिरेंगे ओले; चलेंगी तूफानी हवाएं, ऑरेंज और येलो अलर्ट
भोपाल, मई 8 -- Madhya Pradesh Weather Forecast: मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश का सिलसिला चलने के कारण गर्मी कम हो गई है। राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की वजह से तापमान गिर गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी राज्य के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ ही एक ट्रफ लाइन के एक्टिव होने से मौसम में ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 2 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा लेकिन 10 मई से गर्मी फिर से बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दतिया, भिंड, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्ना जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तूफानी हवाओं के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.