लखनऊ, जुलाई 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर यूपी के ऊर्जा निगमों में काम कर रहे संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग की है।संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि यूपी के ऊर्जा निगमों में भी हजारों संविदा कर्मचारी वर्षों से बेहद कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। कम वेतन में काम करते हुए ये यूपी की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जुटे हैं। लिहाजा यूपी सरकार को भी मध्य प्रदेश सरकार की तरह ही इन कर्मचारियों को भी नियमित करने का फैसला लेना चाहिए। शैलेंद्र दुबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वे इस पर मसले पर विचार करें। तमाम संविदा कर्मचारियों को पिछले कुछ समय में नौकरी से निकाल दिया गया है। अब तक ऊर्जा निगमों के संविदा कर्मचारी आउटसोर्स निगम के दायरे...