रांची, सितम्बर 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, डोरंडा में महासचिव बिनोद तिग्गा की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कर्मचारियों ने कहा कि उनके निधन से गहरा दुख और अपूरणीय क्षति हुई है। बैठक में एमपीडब्ल्यू कर्मियों के स्थायीकरण, कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में अंशदान और श्रावणी मेला के दौरान किए गए कार्य के लिए टीए-डीए का भुगतान समेत विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इन मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार के समक्ष आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों के स्थायीकरण की मांग, आंदोल...