धनबाद, जुलाई 16 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। अपनी लंबित मांगों को लेकर एमपीडब्ल्यू कर्मियों का राज्यव्यापी आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। मल्टी पर्पस हेल्थ वर्कर्स (एमपीडब्ल्यू) ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। विभिन्न प्रखंडों में विरोध-प्रदर्शन किया गया। कर्मियों ने कहा कि वे 18 वर्षों से नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अबतक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। कर्मियों ने पोस्टर-बैनर के साथ हमारी मांगें-हमारा अधिकार, 18 साल से इंतजार, अब और नहीं स्वीकार जैसे नारे लगाए। उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा, समय पर वेतन व एरियर का भुगतान, योग्यतानुसार ग्रेड पे और पदोन्नति, मानदेय में वृद्धि, अन्य कर्मियों के समान सुविधाएं तथा स्वास्थ्य सेवा में योगदान की मान्यता शामिल हैं। यह भी पढ़ें- आज से राज्...