गोड्डा, जुलाई 26 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत शनिवार को गोड्डा जिला एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा को अपनी लंबित मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संघ ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

आंदोलन की रूपरेखा जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार और जिला सचिव जय कृष्ण कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बताया कि राज्य संघ के आह्वान पर लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 जुलाई को गोड्डा जिले के सभी एमपीडब्ल्यू कर्मचारी रांची स्थित नेपाल हाउस का घेराव करने के लिए रवाना होंगे।

मुख्य मांगें संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में लगभग 18 वर्षों से कार्यर...