सिमडेगा, जुलाई 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के आह्वान पर सोमवार से जिले के एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपने कार्यों का निष्पादन किया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: एमपीडब्ल्यू कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन आज सेप्रदर्शन का कारण साथ ही सरकार के समक्ष अपनी लंबित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने कहा कि वे आम जनता की स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं करना चाहते हैं। इसलिए पहले चरण में नियमित कार्य करते हुए काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्षों से लंबित मांगों के समाधान के लिए कई बार सरकार और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया गया। लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसी कारण पूरे राज्य के साथ जिले में...