मधुबनी, अप्रैल 11 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित प्लस टू एमपीटी हाई स्कूल के पास सड़क सुरक्षा के दावों की पोल खुल रही है। स्कूल के एकमात्र प्रवेश और निकास द्वार के समीप नाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे छात्र-छात्राओं और राहगीरों पर हर समय खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे ने नवटोल गुमटी से लेकर स्टेशन और स्कूल होते हुए कैथिनिया गुमटी तक करीब एक किलोमीटर लंबा नाला बनाया गया था। रखरखाव के अभाव में अब यह नाला मौत का फांस बनता जा रहा है। वर्तमान में इस पूरे मार्ग में करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर नाले का स्लैब (ढक्कन) टूटकर गिर चुका है। सबसे खतरनाक स्थिति स्कूल के गेट से लेकर रेलवे पार्किंग तक की है, जहां महज कुछ ही दूरी के भीतर चार जगहों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं।हादसे की आशंका से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.