जामताड़ा, नवम्बर 14 -- एमपीएस सहित विभिन्न विद्यालयो में मनाया गया बाल दिवस कुंडहित, प्रतिनिधि। शुक्रवार को कुंडहित के मॉडर्न पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस मनाया गया। जानकारी के अनुसार मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अलावा मुख्यालय स्थित सिंह वाहिनी प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर चाचा नेहरू के चित्र को मलयार्पित किया गया। मौके पर शिक्षकों और छात्रों ने चाचा नेहरू को याद करते हुए उनके अच्छे कार्यों की चर्चा की। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम दूसरा एवं तीसरा स्तर प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक जाकिर अंसारी, सुधीर सेन, समीर किशोर पाल, शिखा चौधरी,...