मेरठ, दिसम्बर 7 -- मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप की सभी शाखाओं में रविवार को सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए प्रथम प्रवेश परीक्षा हुई। सत्र 2026-27 के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों ने कक्षा नर्सरी से नौंवी तक भाग लिया। प्रवेश परीक्षा के लिए कक्षाओं को व्यवस्थित रूप से तैयार किया गया तथा पर्यवेक्षण हेतु अनुभवी शिक्षकों और स्टाफ की पूरी टीम तैनात रही। परीक्षा के दौरान विद्यालय की कोऑर्डिनेटर्स एवं विद्यालय प्रशासन द्वारा अभिभावकों के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें विद्यालय की एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप लागू की गई कार्यप्रणाली, शिक्षण पद्धतियों और मूल्य-आधारित शिक्षा की विशेषताओं को समझाया गया। वहीं, दूसरी प्रवेश परीक्षा 11 जनवरी को आयोजित की ज...