एमपीएस बना सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल का चैंपियन
चक्रधरपुर, अगस्त 31 -- चक्रधरपुर,संवाददाता मधुसूदन पब्लिक स्कूल (एमपीएस) की अंडर-17 फुटबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर थ्री फुटबॉल चैंपियनशिप में विजेता बनकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन गिरिडीह में किया गया था। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में क्षेत्र के 106 विद्यालयों ने भाग लिया। अंडर-17 फुटबॉल में बिहार एवं झारखंड की 39 प्रतिभागी टीमों के बीच एमपीएस को विजेता बनने का गौरव हासिल किया। रोमांचक एवं कड़े मुकाबले में एमपीएस ने फाइनल में मौजूदा चैंपियन सेंट माइकल्स स्कूल पटना को 1-0 से पराजित किया। कक्षा नौ के गणेश बोबोंगा को उनके शानदार प्रदर्शन, उत्कृष्ट कौशल तथा टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। यह भी पढ़ें- मधुसूदन पब्लिक स्कूल की अंडर-17 फुटबॉल टीम ने सीबीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.