गंगापार, फरवरी 28 -- महेंद्र प्रताप सिंह पब्लिक स्कूल के एक नवीन ब्रांच चिन्तामणपुर, सिकंदरा, फूलपुर को सीबीएसई बोर्ड से दसवीं तक की मान्यता मिलने पर संस्थान कर्मियों और अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि सीबीएसई के सभी निर्धारित मानकों यानी प्रशिक्षित शिक्षक, सुरक्षित परिसर, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, खेल मैदान एवं आवश्यक शैक्षणिक संसाधन की व्यवस्था पूर्ण होने पर यह मान्यता प्रदान की गई है। ग्रामीणांचल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता मिलने पर अभिभावकों ने भी खुशी जताई है। विद्यालय के ट्रस्टी फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने कहा ग्रामीण प्रतिभाओं को भी अवसर मिले, यह हमारी प्राथमिकता रही है। यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को नई दिशा देगा। प्रबंधक गोल्डी सिंह ने कहा गांव के बच्चों को भी शहरी तर्ज पर सुव...