रांची, जुलाई 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने सीआईपी और रिनपास, से संबद्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म और परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। एमडी साइकियाट्री सत्र 2023-26, एमफिल क्लिनिकल साइकोलॉजी प्रथम वर्ष सत्र 2025-27, एमफिल क्लिनिकल साइकोलॉजी द्वितीय वर्ष सत्र 2024-26, एमफिल पीएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष सत्र 2025-27, एमफिल (पीएसडब्ल्यू) द्वितीय वर्ष सत्र 2024-26 और डीपीएन सत्र 2025-26 के परीक्षार्थी 9-15 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, 16-18 जुलाई 2026 तक 400 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म जमा करने का अवसर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...