मेरठ, मार्च 12 -- 51वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर अन्तर परियोजना/डिस्कॉम लॉन टेनिस प्रतियोगिता में पीवीवीएनएल के खिलाड़ियों ने टीम इवेंट में पश्चिमांचल डिस्कांम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ओपन इवेंट में हिमांशु वार्ष्णेय अधीक्षण अभियंता संभल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गुरुवार को एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने ऊर्जा भवन परिसर में खिलाडियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता सात से नौ मार्च तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम एमजी रोड आगरा में हुई थी। प्रथम स्थान मध्यांचल (लखनऊ) डिस्कॉम और तृतीय स्थान पूर्वाचल (बनारस) डिस्कॉम ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पीवीवीएनएल के मेरठ, मुरादाबाद एवं सहारनपुर क्षेत्र के खिलाडियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदे...