वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी। पूर्वांचल डिस्काम के प्रबंध निदेशक शंभु कुमार शुक्रवार रात नरिया उपकेंद्र का निरीक्षण किया। एमडी ने उपकेंद्र के सभी फीडरों की ट्रिपिंग और उनके अधिकतम लोड की समीक्षा की। अधिकारियों को वितरण ट्रांसफॉर्मर के लोड की लगातार जांच का निर्देश दिया। स्मार्ट मीटर के डेटा का उपयोग करते हुए तत्काल लोड बैलेंसिंग और अन्य सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...