बांदा, जून 12 -- बांदा। जनपद में मनमाना बिजली कटौती और सपा मुखिया अखिलेश के ट्वीट के बाद दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक श्रुति गुरुवार रात जनपद पहुंची और शहर के एक होटल में विभागीय अफसरों के साथ बैठक की। प्रबंध निदेशक के बैठक गोपनीय रही। उनके आने की भनक न तो जनप्रतिनिधियों को हुई और न ही जनता या मीडिया को। उन्होंने अफसरों के चश्मे से जिले की विद्युत व्यवस्था को परखा और सबको क्लीन चिट देकर चली गईं। बता दें कि बिजली कटौती और भीषण किल्लत के बीच जनपद की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। विभागीय अफसर जनसमस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...