मेरठ, मई 25 -- एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने रविवार को रात्रि में भीषण गर्मी एवं बिजली की अत्यधिक मांग को देखते हुए यूनिवर्सिटी रोड बिजली घर एवं काजीपुर उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों उपकेंद्रों की समग्र व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। यूनिवर्सिटी रोड उपकेंद्र में ट्विन सोर्स सिस्टम, कंट्रोल पैनल्स, ट्रांसफार्मरों की स्थिति एवं 11 एवं 33केवी वीसीबी की कार्यप्रणाली को परखा गया। काजीपुर उपकेंद्र में वीसीबी सुचारू रूप से कार्यरत मिला। एमडी ने कार्य करते समय सेफ्टी उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को हेलमेट, ग्लव्स, सेफ्टी शूज और अन्य सुरक्षा उपकरणों का सही उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। यह भी पढ़ें- एमडी ने किया निरीक्षण, मची अफरातफरी तकनीकी बिंदुओं पर तत्काल स...