आगरा, फरवरी 10 -- मन की शांति से लेकर तमाम रोगों के कारण, निवारण के साथ विशेषज्ञ डाक्टरों का मुफ्त परामर्श। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ज्ञान की पाठशाला में यही होने जा रहा है। गुरुवार 12 फरवरी को हरीपर्वत के एमडी जैन इंटर कालेज में पाठशाला लगाई जाएगी। समय दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक का रहेगा। आईएमए अध्यक्ष डा. पंकज नगाइच ने बताया कि पाठशाला दरअसल विशेष स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी है। इसमें आम लोग, विद्यार्थी शामिल होंगे। उद्घाटन पद्मश्री डा. डीके हाजरा करेंगे। उनके साथ कई रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर भी मौजूद रहेंगे। इसमें लोगों को सही, वैज्ञानिक और व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी, ताकि लोग गंभीर बीमारियों से खुद का बचाव कर स्वस्थ जीवन शैली अपना पाएं। सचिव डा. रजनीश मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ और अनुभवी डाक्टर लोगों के सवालों का जवाब देंगे। अर्बन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.