मेरठ, मार्च 31 -- एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने मंगलवार को ऊर्जा भवन स्थित ओएमएस कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में संचालित हो रही व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। विद्युत आपूर्ति से संबंधित फीडरों की कार्य प्रणाली एवं उनकी सतत मॉनिटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों का निर्देश दिये कि किसी भी फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। ताकि न्यूनतम समय में विद्युत आपूर्ति को पुनः बहाल किया जा सके। कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना डिस्कॉम की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को सदैव सक्रिय एवं प्रभावी बनाए रखना आवश्यक है। निदेशक तकनीकी एनके मिश्र ने निर्देश दि...