बिजनौर, सितम्बर 24 -- महात्मा विदुर राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर में पोस्टग्रेजुएट (एमडी एनेस्थीसिया) पाठ्यक्रम शुरू करने के संबंध में नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी), दिल्ली की टीम द्वारा कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. ललिता चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एनएमसी की टीम ने अस्पताल एवं कॉलेज में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने विशेष रूप से ऑपरेशन थिएटर, पेन क्लिनिक, पैथोलॉजी लैब, रेडियोलॉजी विभाग एवं विभिन्न वार्डों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. ललिता चौधरी, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. तुहिन वशिष्ठ, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील मलिक, डॉ. नितिन पाठक, डॉ. विजयन्त, डॉ अल्पा राठी,डॉ. दिनेश गोस्वामी समेत सभी वरिष...