गाज़ियाबाद, नवम्बर 16 -- गाजियाबाद, संवाददाता। डीपीएसजी इंटरनेशनल डासना के मैदान पर एमडीसीए ने सीओई के बीच चल रही तीन मैच की सीरीज में पहले मैच में एमडीसीए ने 83 रन से जीत हासिल की। टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। मैच में टॉस एमडीसए ने जीता और बल्लेबाजी करते हुए टीम 37.2 ओवर में 245 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। देव ने 111 रन की पारी खेली और हर्षित चौधरी ने 35 रन बनाए। सीओई से गेंदबाजी में कुशाग्र ने चार, आर्यमन प्रताप सिंह और जिमित ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीओई की टीम 35.3 ओवर में 162 रन पर ही ऑल आउट हो गई। कृष्ण माथुर ने 63 रन बनाए। दूसरी टीम से हर्षित ने चार और विवान गुप्ता ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देव को दिया गया। -वंदना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...