प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- प्रतापगढ़। एमडीपीजी कॉलेज में शनिवार को होली मिलन समारोह हुआ। प्राचार्य प्रो. शैलेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने गुलाल उड़ाया तथा एक दूसरे से गले मिलकर खुशहाल जीवन की कामना की। इस दौरान यश भारती पुरस्कार प्राप्त डॉ. शिवानी मातनहेलिया और डॉ. पूनम पांडेय की टीम ने होली के गीत गाए। कार्यक्रम में प्रो. अरविंद मिश्र, प्रो. किरण मिश्रा, डॉ. छवि नारायण पांडे, डॉ. संजय दुबे, डॉ. अरुण कुमार वर्मा, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, प्रो. राजीव मालवीय, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. रेखा मिश्रा, डॉ. सीमा त्रिपाठी, डॉ. दीप्ति पांडेय, डॉ. आकांक्षा मिश्रा, यशवर्धन पांडेय, रामकृष्ण तिवारी, अमित बत्स, अतुल पांडेय सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...