रिषिकेष, मई 27 -- थानो क्षेत्र में बिना प्रशासनिक अनुमति के बनाई गई अनाधिकृत मस्जिद को सील करने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा मस्जिद प्रबंधन को फिर से नया नोटिस जारी किए जाने के बाद हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। ​तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बुधवार सुबह से ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की तैयारी के लिए मौके पर नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत और एमडीडीए के जूनियर इंजीनियर भी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में ही हिंदूवादी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर तीखा विरोध दर्ज कराया। बजरंग दल के गोरक्षा प्रमुख नरेश उनियाल ने एमडीडीए की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्र...