देहरादून, सितम्बर 5 -- देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन निर्माण स्थलों को सील कर दिया। ऋषिकेश में रेलवे स्टेशन के पास रेलवे रोड पर व्यावसायिक निर्माण स्थल पर छत डालने का काम चल रहा था। वहीं, देहरादून के माजरा क्षेत्र में मुस्कान होटल के पीछे दो अलग-अलग निर्माण स्थलों पर बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पाया गया। तीनों मामलों में उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन व विकास अधिनियम के तहत वाद दायर कर सीलिंग की कार्रवाई की गई। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बिना स्वीकृति या स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...