देहरादून, मई 18 -- कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड डालनवाला की समस्याओं को लेकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण परिसर में रोष प्रदर्शन किया। कहा कि ईडब्लूएस और एलआईजी के मकानों के पुनर्निर्माण के लिए स्पष्ट नीति नहीं बनने से लोग परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांगों के संबंध में एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे थे। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से अधिकारी को अवगत करवाया कि एमडीडीए कालोनी का निर्माण करीब 36 साल पहले हुआ था। लेकिन समय बीतने के साथ कई भवन जर्जर हो गए हैं। यह भी पढ़ें- योजनाबद्ध विकास का नया अध्याय लिख रहा देहरादून विकास प्राधिकरण कई भवनों में अत्यधिक सीलन और पानी टपकने की समस्या बनी हुई ह...