देहरादून, जुलाई 6 -- देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सोमवार को कार्यालय जाते समय सड़क के बीच डिवाइडरों पर चल रहे पौधरोपण कार्य को देखकर अपना वाहन रुकवाया और मौके पर पहुंचकर अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उद्यान अनुभाग के कर्मचारियों से पौधरोपण की प्रगति और पौधों के संरक्षण की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं कर्मचारियों के साथ पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरित उत्तराखंड विजन को साकार करने की दिशा में प्राधिकरण ने राजधानी में व्यापक पौधरोपण अभियान शुरू किया है। यह भी पढ़ें- Nainital News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौध...