मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमडीडीएम कॉलेज में छात्राओं की इंटर्नशिप के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस कार्यक्रम में इंटर्नशिप कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य, प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया। प्राचार्य प्रो. अलका जायसवाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप इंटर्नशिप विद्यार्थियों के ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इंटर्नशिप कार्यक्रम की नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रांजलि ने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप से संबंधित दिशा-निर्देश, समय-सीमा, आवश्यक औपचारिकताओं तथा मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...