आरा, मार्च 23 -- आरा। सोनवर्षा स्थित एमडीजे पब्लिक स्कूल लोहई टोला अमरपुरी बाली सोनवर्षा में 17वें वार्षिक खेलकूद महोत्सव का उद्घाटन निदेशक डॉ नंदकुमार सिंह की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के खेल मैदान पर छात्र-छात्राओं ने फ्लैग मार्च निकालते हुए खेल जागरूकता के प्रति खेल भावना की मजबूती पर बल दिया। महोत्सव में विद्यालय की कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा नौ तक के कुल 1450 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनडोर आउटडोर गेम सहित कुल 36 प्रकार के खेलों का आयोजन होगा। फाइनल मुकाबला रंगारंग कार्यक्रम के रूप में विद्यालय के खेल मैदान पर 25 मार्च को आयोजित होगा। क्रिकेट का मुकाबला संस्कार हाउस और प्रेरणा हाउस की टीम के बीच खेला गया। संस्कार हाउस की टीम ने 15 रनों से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में अपना स्थान सुनिश्चित क...