चाईबासा, मार्च 30 -- गुवा । गुवा के रामनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पीछे वर्कर्स कम्युनिटी हॉल में रविवार देर शाम को संयुक्त यूनियनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें एमडीओ (माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर) व्यवस्था के विरोध को लेकर रणनीति बनाई गई। इस बैठक में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक), झारखंड मुक्ति मोर्चा यूनियन एवं सप्लाई मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गुवा सेल खदान में सेल प्रबंधन द्वारा एमडीओ लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो मजदूरों के हितों के खिलाफ है। इससे स्थानीय मजदूरों की नौकरी और अधिकारों पर सीधा असर पड़ेगा। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.