मुजफ्फर नगर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा यहां से स्थानांतरण होने से पहले एक बड़ी कार्यवाही करते हुए चली गई। उन्हें हापुड़ का डीएम बनाया गया है। इससे पूर्व वीसी के पद से विदा होने पर कार्यकाल के अंतिम दिनों में निर्माण कार्यों में लापरवाही और खामियों को लेकर सख्त कदम उठा गई। निरीक्षण के दौरान कई परियोजनाओं में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी सामने आने पर उन्होंने ठेकेदार सुमित मलिक को ब्लैकलिस्ट कर दिया। साथ ही संबंधित मामलों में संलिप्त रिटायर्ड जूनियर इंजीनियर (जेई) विपिन कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।जांच में पाया गया कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया, जिससे न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ बल्कि कार्यों की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई। यह भी पढ़ें- बसंत कु...