मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- मुजफ्फरनगर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के मामले में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आरोपी चिकित्सक के नेटवर्क से जुड़े सभी बिंदुओं पर स्वयं भी कार्य करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के निर्देश पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने डॉ. सम्राट हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण ने अस्पताल के निर्माण और संचालन से जुड़े वैधानिक पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।नगर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग युवती से मिमलाना रोड स्थित अल्फा क्लीनिक पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों का मामला सामना आया था। चार दिन पूर्व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। उन्होंने परिवार की पीड़ा सुनकर ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद मंत्री ने आ...