धनबाद, जनवरी 30 -- वरीय संवाददाता, झरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोड़ापोखर की ओर गुरुवार को बीआरसी भवन झरिया में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) 2026 के सफल संचालन को लेकर दवा वितरक कर्मियों (डीए) का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। यह अभियान 10 से 25 फरवरी तक चलाया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ। इसमें कुल 80 डीए कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा विभाग के बीपीओ सुनील कुमार सिंह कर रहे थे। प्रशिक्षण में क्षेत्र की सभी सेविका, पोषण सखी और सहिया साथी शामिल हुईं। प्रशिक्षण सत्र के दौरान डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण और कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया और हाइड्रोसिल को रोकने के लिए पूरे समुदाय को दवा खिलाना है। दो साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति...