लोहरदगा, फरवरी 2 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभा भवन में सोमवार को प्रखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले एमडीए कार्यक्रम को सफल बनाना था। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा संजय कुमार, भिबीड़ी सलाहकार रजनी लकड़ा, पीरामल फाउंडेशन की स्वाति कुमारी, सुपरवाजार रिंकी कुमारी और शिक्षा विभाग के कर्मी मौजूद थे। बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। रजनी लकड़ा ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यक्रम के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एमडीए कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्...