साहिबगंज, फरवरी 9 -- बोरियो, प्रतिनिधि। फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखंड में एमडीए कार्यक्रम का शुभारंभ 10 फरवरी मंगलवार से होगा। यह अभियान 25 फरवरी तक चलेगा। इसकी जानकारी देते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि 10 फरवरी को निर्धारित बूथों पर दवा डीईसी एडवेंडाजॉल की खुराक दी जाएगी। 11 फरवरी से 25 फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मी, सहिया, साहिया साथी घर-घर जाकर दवा खिलाएंगें। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि खाली पेट दवा का सेवन न करने की सलाह दिया गया है। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे , गर्भवती महिलाएं, वृद्ध, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को नहीं खिलाना है। साल में एक बार इस दवा का सेवन इस बीमारी से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.