सोनभद्र, फरवरी 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए-आईडीए) अभियान का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराही में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पी.के. राय एवं अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. प्रेमनाथ ने संयुक्त रूप से स्वयं दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ककराही के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गुरु प्रसाद ने बच्चों को फाइलेरिया रोग, उसके दुष्प्रभाव तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी। जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेन्द्र नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद के ककराही एवं घोरावल ब्लॉकों में यह अभियान 10 फरवरी से ...