पाकुड़, फरवरी 17 -- पाकुड़िया स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को विशेष एमडीए-आईडीए अभियान के सफल संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत ने की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, डॉ. मंजर आलम, डॉ. अभय श्राफ सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। बैठक में प्रखंड में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन हेतु एमडीए-आईडीए अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि अब तक पाकुड़िया में 59% से अधिक लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जा चुकी है। चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि शेष बचे लोगों को भी घर-घर जाकर दवा खिलाना सुनिश्चित करें, ताकि 100% लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की सक्रियता से अभियान को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.