हाजीपुर, फरवरी 13 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि वैशाली जिले में लिम्फिटिक फाइलेरिया उन्मूलन का उद्देश्य से संचालित 17 दिवसीय आईडीए-एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अभियान प्रभावी रूप से चल रहा है। जिला प्रशासन के मार्ग-दर्शन में स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, जीविका, प्रचायती राज विभाग तथा पिरामल फाउंडेशन के समन्वित सहयोग से जिले के दो एडेमिक प्रखंड महुआ एवं चेहराकलां प्रखंड में अभियान की गतिविधियां सक्रिय रूप से संचालित की जा रही है। 11 फरवरी को आयोजित मेगा शिविर के दौरान 1, 34,000 लाभार्थियों के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 01,21 791 लाभार्थियों द्वारा दवा का सेवन किया गया जो, 91 प्रतिशत है। इस उपलब्धि के साथ वैशाली जिला राज्य स्तर पर चौथे स्थान पर रहा। यह सफलता फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में जिले में प्रतिबद्धता एवं जिला प्रशासन...