पाकुड़, जनवरी 5 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिले में लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से आयोजित होने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन 2026 अभियान को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों, माइक्रोप्लान, दवा वितरण रणनीति एवं निगरानी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि पाकुड़ जिले में एमडीएम-आईडीए 2026 अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलास्तर पर माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। अभियान की शुरुआत 10 फरवरी 2026 को बूथ डे के साथ होगी, जिसके अंतर्गत जिले के कुल 1,286 बूथों के माध्यम से दवा सेवन कराया जाएगा। अभियान की प्रभावी निगरानी एवं संचालन के लिए 27 ट्रांजिट टीमों तथा 153 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। 11 से 13 फरवरी तक...