सहरसा, मई 8 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। बीते गुरुवार को एनजीओ द्वारा विद्यालयों में आपूर्ति किए जा रहे मध्यान्ह भोजन में अनियमितता सामने आने और कई छात्रों के बीमार पड़ने के बाद शुक्रवार को अभिभावकों तथा बच्चों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय खड़का तेलवा और नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चाही टोला में पहुंचे मध्यान्ह भोजन वाहन को ग्रामीणों ने वापस लौटा दिया। बच्चों ने भी भोजन लेने से इनकार कर दिया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि एनजीओ द्वारा लंबे समय से घटिया गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- डीपीओ एमडीएम ने किया विद्यालयों का निरीक्षण। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक संबंधित एनजीओ की आपूर्ति बंद नह...