एमडीएम व कंपोजिट ग्रांट में अनियमितता का आरोप
महाराजगंज, सितम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा क्षेत्र के रतनपुर स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन, फल-दूध वितरण व कंपोजिट ग्रांट के इस्तेमाल में अनियमितता का आरोप लगा है। बबलू प्रसाद समेत ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर अप्रैल से मीनू के अनुसार भोजन न बनने व फल-दूध का नियमित वितरण नहीं होने की शिकायत की है। आरोप है कि स्कूल छोड़ चुके बच्चों के नाम पर उपस्थिति व एमडीएम दर्ज किया जा रहा है। दो गैस सिलेंडर गायब होने, तीन वर्षों से खेल सामग्री न खरीदने व जर्जर रसोईघर की मरम्मत नहीं कराने का भी आरोप है। ग्रामीणों ने 8 सितंबर की जांच पर सवाल उठाते हुए पुनः जांच की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.