मधुबनी, जून 17 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के बाबूबरही प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय मैनापट्टी में पीएम पोषण योजना की राशि निकासी और शिक्षिका के प्रतिनियोजन को लेकर विवाद गहरा गया है। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीति कुमारी ने पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीमोहन झा एवं प्रखंड साधन सेवी पर मिलीभगत कर विद्यालय के खाते से 1,01,618 रुपये की कथित फर्जी निकासी का आरोप लगाया है। मामले को गंभीर मानते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने एचडीएफसी बैंक, मधुबनी को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश देते हुए पीपीए की प्रति और निकासी से संबंधित पूरी जानकारी मांगी है। इधर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार ने भी एमडीएम संचालन, उपयोगिता प्रमाणपत्र, वीएसएस खाते से राशि निकासी तथा चावल वितरण में अनियमितता की जांच की मांग की है। य...