धनबाद, जुलाई 30 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत जिलास्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बुधवार को बैठक हुई। डीसी आदित्य रंजन ने सप्ताह में दो दिन मिड डे मील में बच्चों को रागी लड्डू देने का प्रस्ताव दिया। कहा कि यह बच्चों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। स्वाद के साथ-साथ बच्चों को भरपूर ऊर्जा और पोषण मिलेगा।

भोजन की गुणवत्ता और पारदर्शिता की समीक्षा सरकारी विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की प्रगति, भोजन की गुणवत्ता और पारदर्शिता की समीक्षा की। निर्देश दिया कि भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं हो। भोजन पकाने के स्थान और उपयोग किए जाने वाले बर्तन की साफ-सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने रसोइयों की व्यक्तिगत स्वच्छता सुनिश्चित करने, निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू के अनुस...