कटिहार, मार्च 1 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि शनिवार को नगर पंचायत स्थित सुरेंद्र नाथ साह प्राथमिक विद्यालय कररियार टोला मौलानापुर में एमडीएम में सड़े हुए आलू खिलाने से ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में जमकर बवाल काटा और प्रदर्शन किया। बता दे कि सरकार के द्वारा स्कूल में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत प्रतिशत हो तथा पढ़ाई के साथ-साथ भोजन की व्यवस्था किए गए है। जैसे ही एमडीएम में सड़े हुए आलू की सूचना परिजनों को मिला क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैलने लगी। तुरंत परिजन स्कूल परिसर में इकट्ठा होने लगे तथा स्कूल के प्रधानाध्यापक के मनमानी एवं एमडीएम के खाने में बच्चे को सड़े हुए आलू की सब्जी लेने के लेकर प्रधान अध्यापक के खिलाफ प्रदर्शन किया। वही अभिभावक शिव शाह, दिनेश शाह, गोपालशाह, रोहिण दास ने कहा कि स्कूल के प्रधानाध्यपक के द्वारा एमडीएम में खाने म...