कटिहार, अप्रैल 10 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि प्रखंड के मध्य विद्यालय धचना में मध्याह्न भोजन में प्लास्टिक का टुकड़ा मिलने से बच्चों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बच्चों ने खाना फेंक दिया। एमडीएम संचालक के विरुद्ध जमकर किया हगामा। बता दें कि इन दिनों प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों का संचालन प्रातःकालीन अवधि में किया जा रहा है। सुबह नौ बजे बच्चों को एमडीएम उपलब्ध कराया जाना है। छात्र-छात्राओं को एमडीएम उपलब्ध कराने वाली केंद्रीयकृत रसोई घर से जैसे ही छात्र-छात्राओं को एमडीएम का खाना परोसा गया एक बच्चे के थाली में प्लास्टिक का टुकड़ा निकाला यह देखकर छात्र-छात्राओं में अफरा तफरी मच गई। थोड़ी देर में कुछ बच्चे खाना अपना थाली का फेंकने लगे । जानकारी होते ही अभिभावक स्कूल पहुंचने लगे । स्कूल के प्रधानाध्यापक ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मामले की जानका...