देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। मोहनपुर प्रखंड के चार विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में गंभीर अनियमितता पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने संबंधित विद्यालयों के प्रभारियों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई उप विकास आयुक्त, देवघर के पत्रांक 319 दिनांक 30 मार्च 2026 के आलोक में की गई है। जानकारी के अनुसार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहनपुर द्वारा 24 मार्च 2026 को इन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। प्राथमिक विद्यालय सरैया (कोड-20070105801) में कुल 42 नामांकित छात्रों के विरुद्ध मात्र 28 की उपस्थिति पाई गई। यहां मध्याह्न भोजन पूरी तरह बंद था और विद्यालय परिसर म...