बेगुसराय, अप्रैल 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्कूलों में चलाई जा रही मिड डे मील योजना में गड़बड़ी की शिकायतें आत रहती हैं। शुक्रवार को अंडे का वितरण नहीं किया जाता है। निर्धारित दिन बच्चों को फल नहीं दिये जाते हैं। इस तरह की लगातार शिकायतों के प्राप्त होने पर मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक ने कड़ा रूख अपनाया है। उन्होंने डीईओ व एमडीएम डीपीओ को संबंधित विद्यालयों में एमडीएम योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि विद्यालय में स्थापित किचन शेड की समुचित साफ-सफाई हो। विद्यालय में उपस्थित बच्चों की संख्या के अनुरूप मध्याह्न भोजन तैयार किया जाए। सोमवार एवं गुरुवार को दिया जाने वाला फल सही तरीके से उपलब्ध कराया जाए। शुक्रवार के दिन अंडा (जहां लागू हो) बच्चों को अवश्य दिया जाए। साथ ही यह ध्यान रखा जाए ...