सीतामढ़ी, अप्रैल 17 -- सीतामढ़ी। जिले में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के संचालन में लापरवाही व अनियमितताओं का मामला सामने आया है। हाल के निरीक्षण में बाजपट्टी व बथनाहा प्रखंड के विद्यालयों में गंभीर गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एमडीएम डीपीओ मनीष कुमार सिंह ने संबंधित प्रखंड साधन सेवियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा है कि गत 8 अप्रैल को मध्य विद्यालय हरपुरवा गोट (बाजपट्टी) में हुए निरीक्षण के दौरान उपस्थिति व खाद्यान्न भंडारण में बड़ा अंतर पाया गया। विद्यालय में 332 छात्रों के नामांकन के विरुद्ध 155 की उपस्थिति दर्ज थी, जबकि मौके पर केवल 142 छात्र ही उपस्थित मिले। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक से पूछा स्पष्टीकरण वहीं पिछले छह कार्य दिवसों की औसत उपस्थिति 212 दर्ज की गई, जो व...