सीतामढ़ी, मार्च 7 -- सीतामढ़ी। जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय थुम्मा में मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी सामने आने पर हेडमास्टर पर 1,21,962 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। डीईओ द्वारा विद्यालय के निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय में वास्तविक संख्या से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज कर मध्याह्न भोजन योजना की राशि अधिक निकाली जा रही थी। स्थापना सह एमडीएम डीपीओ मनीष कुमार सिंह ने कहा है कि फर्जीवाड़ा पाए जाने पर प्रधानाध्यापक पर 1,21,962 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है। संबंधित प्रधानाध्यापक को सात दिनों के भीतर यह राशि बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति, सीतामढ़ी के खाते में जमा कर उसका प्रमाण कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में राशि जमा नहीं करने पर उक्त राशि प्रधानाध्यापक के वेतन से ...