रांची, दिसम्बर 15 -- खूंटी, संवाददाता। सोयको थाना क्षेत्र के ओतोंगओड़ा गांव स्थित दो सरकारी विद्यालयों से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के लिए रखे गए चावल की चोरी के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का चावल, दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सोयको थाना क्षेत्र के ओतोंगओड़ा टोला तालाड़ीह निवासी 19 वर्षीय सुखलाल पुर्त्ति, 20 वर्षीय करम सिंह मानकी तथा 19 वर्षीय चम्पा मानकी (तीनों जीवरी निवासी) शामिल हैं। इसके अलावा एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम जीवरी स्थित चम्पा मानकी के घर से 300 किलोग्राम चावल बरामद किया गया। सा...