सहरसा, अप्रैल 16 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। काशनगर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बन्नीवासा में बुधवार को एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराए गए मिड डे मील की खराब गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने विरोध जताते हंगामा किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि भोजन की गुणवत्ता काफी खराब है। प्रभारी हेडमास्टर वरूण कुमार ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता खराब है इस संबंध में विभाग को सूचना दी गई है। प्रभारी बीइओ दानिश राजा ने कहा कि शिकायत मिली है जांच कराई जाएगी।इधर, सरौनी मधेपुरा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय अगमा के निरीक्षण के दौरान प्रभारी बीईओ दानिश राजा ने भी एमडीएम के चावल में बदबू पाई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए केन्द्रीय कृत रसोईघर मनियाबासा के प्रभारी को सख्त निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन किसी एक विद्यालय में स्वयं भोजन कर उसकी तस्वीर भेजें। यह भी पढ़ें- मीड-ड...